MCP टूलबॉक्स की मदद से, Gemini CLI को Looker से कनेक्ट करना

1. शुरू करने से पहले

आपके पास, चालू Looker इंस्टेंस का ऐक्सेस होना चाहिए. आपके पास, एपीआई client_id और client_secret होना चाहिए.

ज़रूरी शर्तें

  • चालू Looker इंस्टेंस होना चाहिए
  • Linux या macOS की कमांड लाइन का ऐक्सेस होना चाहिए

आपको क्या जानकारी मिलेगी

  • Gemini CLI इंस्टॉल करने का तरीका
  • MCP Toolbox इंस्टॉल करने का तरीका
  • MCP Toolbox का इस्तेमाल करके, Gemini CLI को Looker से कनेक्ट करने का तरीका

आपको इनकी ज़रूरत होगी

  • Looker एपीआई सर्वर का यूआरएल. आम तौर पर, यह Looker के यूआरएल जैसा ही होता है. हालांकि, आपको पोर्ट नंबर जोड़ना पड़ सकता है. जैसे, :19999. उदाहरण के लिए: https://looker.example.com:19999. अगर आपको कोई समस्या आ रही है, तो Looker के एडमिन से संपर्क करें.

2. तैयारियां

आपको client_id और client_secret वापस पाना होगा.

अपने Looker इंस्टेंस में लॉग इन करें और स्क्रीन के सबसे ऊपर दाएं कोने में मौजूद, उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें. खाता चुनें. खाता स्क्रीन पर, API Keys लेबल के बगल में मौजूद, Manage बटन दबाएं.

**एपीआई की** मैनेज करने वाले पेज पर, Create New API Key बटन दबाएं.

नई एंट्री में, MCP Toolbox या इससे मिलता-जुलता कोई मकसद जोड़ें. इसके बाद, इसे सेव करने के लिए सही के निशान पर क्लिक करें. इसके बाद, client_id और client_secret को कॉपी करके किसी सुरक्षित जगह पर चिपकाएं. इसे देखने और कॉपी करने के लिए, आपको सीक्रेट के बगल में मौजूद, आंख वाले आइकॉन को दबाना होगा.

अब Looker ब्राउज़र विंडो बंद की जा सकती हैं.

3. Gemini CLI इंस्टॉल करना

macOS या Linux की कमांड लाइन पर जाने के लिए, टर्मिनल ऐप्लिकेशन खोलें.

यह कमांड चलाएं:

npm install -g @google/gemini-cli

अगर किसी वजह से यह काम नहीं करता है, तो इंस्टॉल करने के विकल्पों या मदद के लिए, https://github.com/google-gemini/gemini-cli?tab=readme-ov-file#-installation पर जाएं.

अब यह कमांड डालकर, Gemini CLI चलाएं:

gemini

आपको लॉग इन करने के लिए कहा जाएगा. दिए गए निर्देशों का पालन करें. इसके बाद, Gemini CLI का इस्तेमाल किया जा सकेगा.

4. MCP Toolbox इंस्टॉल करना

MCP Toolbox की डायरेक्ट्री बनाना

अपने टर्मिनल ऐप्लिकेशन में, mcp-toolbox नाम की डायरेक्ट्री बनाएं. इसके बाद, उस डायरेक्ट्री में जाएं:

mkdir $HOME/mcp-toolbox
cd $HOME/mcp-toolbox

सिस्टम आर्किटेक्चर की पहचान करना

यह पता लगाने के लिए कि आपके पास किस तरह का सिस्टम है, uname कमांड चलाएं:

uname -a

इस कमांड से, कुछ इस तरह की स्ट्रिंग मिलेगी:

Linux hostname.example.com 6.16.12-amd64 #1 SMP PREEMPT_DYNAMIC Debian 6.16.12 (2025-11-10) x86_64 GNU/Linux

उस लाइन के आखिर पर ध्यान दें. अगर आपके पास Linux है, तो यह लाइन x86_64 GNU/Linux से खत्म होगी. macOS के लिए, यह लाइन Darwin और उस स्ट्रिंग के आखिर में, Apple प्रोसेसर के लिए arm64 या Intel प्रोसेसर के लिए x86_64 i386 से खत्म होगी.

MCP Toolbox डाउनलोड करना

अगर आपके पास Linux है, तो MCP Toolbox डाउनलोड करने के लिए यह कमांड चलाएं:

curl https://storage.googleapis.com/mcp-toolbox-for-databases/v1.0.0/linux/amd64/toolbox

अगर आपके पास Apple प्रोसेसर वाला macOS है, तो MCP Toolbox डाउनलोड करने के लिए यह कमांड चलाएं:

curl https://storage.googleapis.com/mcp-toolbox-for-databases/v1.0.0/darwin/arm64/toolbox

अगर आपके पास Intel प्रोसेसर वाला macOS है, तो MCP Toolbox डाउनलोड करने के लिए यह कमांड चलाएं:

curl https://storage.googleapis.com/mcp-toolbox-for-databases/v1.0.0/darwin/amd64/toolbox

MCP Toolbox को एक्ज़ीक्यूटेबल बनाना

MCP Toolbox प्रोग्राम को एक्ज़ीक्यूटेबल बनाने के लिए, यह कमांड चलाएं:

chmod +x toolbox

टूलबॉक्स का पूरा पाथ पाना

टूलबॉक्स फ़ाइल का पूरा पाथ पाने के लिए, यह कमांड चलाएं:

echo $HOME/mcp-toolbox/toolbox

इससे शायद कुछ ऐसा नतीजा मिलेगा:

/home-or-User/YOUR-USER-NAME/mcp-toolbox/toolbox

नतीजे को किसी ऐसी जगह सेव करें जहां उसे आसानी से ऐक्सेस किया जा सके.

5. Gemini CLI कॉन्फ़िगर करना

$HOME/.gemini/settings.json फ़ाइल में बदलाव करें. अपनी पसंद का टेक्स्ट एडिटर इस्तेमाल करें. अगर आपको Linux या macOS में फ़ाइलें एडिट करने की आदत नहीं है, तो nano एक अच्छा विकल्प है.

json फ़ाइल में यह स्टैंज़ा जोड़ें:

  "mcpServers": {
    "looker": {
      "command": "FULL_PATH_TO_TOOLBOX",
      "args": [
        "--stdio",
        "--prebuilt",
        "looker,looker-dev"
      ],
      "env": {
        "LOOKER_BASE_URL": "URL_OF_LOOKER_INSTANCE",
        "LOOKER_CLIENT_ID": "CLIENT_ID",
        "LOOKER_CLIENT_SECRET": "CLIENT_SECRET",
        "LOOKER_VERIFY_SSL": "true"
      }
    }
  }

FULL_PATH_TO_TOOLBOX, URL_OF_LOOKER_INSTANCE, CLIENT_ID, और CLIENT_SECRET के लिए, पहले सेव की गई जानकारी डालें. एडिट की गई फ़ाइल सेव करें.

6. Gemini CLI के साथ MCP Toolbox का इस्तेमाल करना

कमांड लाइन पर gemini डालकर, Gemini CLI शुरू करें.

Gemini के प्रॉम्प्ट पर यह टाइप करके, उपलब्ध टूल की सूची देखें:

/mcp list looker

आपका नतीजा कुछ ऐसा दिखेगा:

Configured MCP servers:

🟢 looker - Ready (33 tools)
  Tools:
  - add_dashboard_element
  - add_dashboard_filter
  - create_project_file
  - delete_project_file
  - dev_mode
  - generate_embed_url
  - get_connection_databases
  - get_connection_schemas
  - get_connection_table_columns
  - get_connection_tables
  - get_connections
  - get_dashboards
  - get_dimensions
  - get_explores
  - get_filters
  - get_looks
  - get_measures
  - get_models
  - get_parameters
  - get_project_file
  - get_project_files
  - get_projects
  - health_analyze
  - health_pulse
  - health_vacuum
  - make_dashboard
  - make_look
  - query
  - query_sql
  - query_url
  - run_dashboard
  - run_look
  - update_project_file

अब Gemini CLI से उपलब्ध डेटा के बारे में पूछें. इनमें से कुछ आज़माएं:

  1. Looker में कौनसे मॉडल उपलब्ध हैं?
  2. MODEL_NAME में कौनसे एक्सप्लोर उपलब्ध हैं?
  3. EXPLORE_NAME में कौनसे मेज़र और डाइमेंशन उपलब्ध हैं?

MODEL_NAME और EXPLORE_NAME के लिए, अपनी वैल्यू डालें.

इसके बाद, सरल भाषा में कुछ ऐसे सवाल पूछें जिनके जवाब, आपके Looker इंस्टेंस में मौजूद डेटा से दिए जा सकते हैं. जैसे: "2025 में मेरी कुल आय कितनी है?", "मैंने चौथी तिमाही में कितने विजेट बेचे?", वगैरह.

7. इन प्रॉम्प्ट को भी आज़माया जा सकता है

सेव किए गए लुक और डैशबोर्ड को चलाने, लुक और डैशबोर्ड बनाने के साथ-साथ, LookML मॉडल में बदलाव भी किया जा सकता है.

  • सेव किए गए लुक को चलाने के लिए, "मंथली इन्वेंट्री' लुक चलाओ" जैसा कोई प्रॉम्प्ट डालें. Gemini को ‘मंथली इन्वेंट्री' नाम का लुक खोजना चाहिए. इसके बाद, उससे जुड़ी क्वेरी चलाकर नतीजे शेयर करने चाहिए.
  • डैशबोर्ड चलाने के लिए, "‘कस्टमर ट्रैकिंग' डैशबोर्ड की खास जानकारी दो" जैसा कोई प्रॉम्प्ट डालें. Gemini को ‘कस्टमर ट्रैकिंग' नाम का डैशबोर्ड खोजना चाहिए. इसके बाद, हर टाइल से जुड़ी क्वेरी चलाकर खास जानकारी देनी चाहिए.
  • सेव किया गया लुक बनाने के लिए, "मेरी महीने की आय को प्रॉडक्ट कैटगरी के हिसाब से ट्रैक करने के लिए, एक लुक बनाओ. डेटा को स्टैक किए गए कॉलम चार्ट के तौर पर दिखाओ." जैसा कोई प्रॉम्प्ट डालें.
  • डैशबोर्ड बनाने के लिए, "मेरे लिए साल 2026 के लिए, सेल्स पल्स डैशबोर्ड बनाओ." जैसा कोई प्रॉम्प्ट डालें.

अगर आप LookML डेवलपर हैं, तो Gemini की मदद से LookML में बदलाव किया जा सकता है. इन जैसे प्रॉम्प्ट आज़माएं:

  1. Gemini से LookML प्रोजेक्ट की सूची पाने के लिए, "LookML के कौनसे प्रोजेक्ट उपलब्ध हैं?" प्रॉम्प्ट डालें.
  2. Gemini से प्रोजेक्ट की फ़ाइलों की सूची वापस पाने के लिए प्रॉम्प्ट डालें. "PROJECT_NAME प्रोजेक्ट में कौनसी फ़ाइलें उपलब्ध हैं?" प्रोजेक्ट का अपना नाम डालें.
  3. Gemini से मेज़र जोड़ने के लिए प्रॉम्प्ट डालें. "VIEW_NAME व्यू में, sales_price फ़ील्ड का औसत निकालने के लिए, एक मेज़र बनाओ." व्यू का अपना नाम डालें.
  4. "Looker में कौनसे कनेक्शन उपलब्ध हैं?" प्रॉम्प्ट डालकर, कनेक्शन की सूची वापस पाएं.
  5. इससे जुड़े स्कीमा पाएं. "CONNECTION_NAME में कौनसे स्कीमा हैं?" कनेक्शन का अपना नाम डालें.
  6. इससे जुड़ी टेबल पाएं. "SCHEMA_NAME स्कीमा में, CONNECTION_NAME में कौनसी टेबल हैं?" कनेक्शन और स्कीमा के अपने नाम डालें.
  7. किसी टेबल के कॉलम पाएं. "TABLE_NAME में कौनसे कॉलम हैं?" टेबल का अपना नाम डालें.
  8. अब Gemini से LookML व्यू में कॉलम जोड़ने के लिए कहें. "COLUMN_NAME कॉलम के लिए, एक डाइमेंशन बनाओ." कॉलम का अपना नाम डालें.

बदलावों की जांच करने और उन्हें कमिट करने के लिए, Looker के यूज़र इंटरफ़ेस (यूआई) का इस्तेमाल करें. Gemini और MCP Toolbox, LookML में किए गए बदलावों को कमिट नहीं कर सकते. साथ ही, उन्हें प्रोडक्शन में पुश नहीं कर सकते.

8. अतिरिक्त जानकारी